⚡ ब्रेकिंग News

बदोसराय को मिली नई पहचान: सांसद तनुज पुनिया और ब्लॉक प्रमुख रेनू वर्मा ने किया “बदोसराय कैफे” का शुभारंभ

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी।
क्षेत्रवासियों के लिए शनिवार का दिन खास बन गया, जब बदोसराय चौराहा, कोटवा धाम रोड पर स्थित बदोसराय गारमेंट्स के सामने “बदोसराय कैफे” का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में सांसद तन्ुज पुनिया और सिरौलीगौसपुर की ब्लॉक प्रमुख रेनू वर्मा ने फीता काटकर कैफे का शुभारंभ किया।
कैफे प्रबंधन के अनुसार बदोसराय अब केवल फैशन और स्टाइल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि स्वाद के नए अंदाज़ से भी अपनी अलग पहचान बनाएगा। कैफे के प्रोप्राइटर अमान ने बताया कि यहां गुणवत्ता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि ग्राहकों को बेहतरीन और यादगार अनुभव मिल सके।
कैफे में बर्गर, पिज्जा, सैंडविच, मोमोज, कश्मीरी चाय, कॉफी समेत विभिन्न स्वादिष्ट और गुणवत्तापूर्ण व्यंजन उपलब्ध रहेंगे। स्थानीय युवाओं के लिए यह स्थान एक नए मिलन केंद्र के रूप में विकसित होने की उम्मीद जताई जा रही है।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ब्लॉक प्रमुख रेनू वर्मा ने कहा कि अब अच्छी कॉफी और आधुनिक स्वाद के लिए लोगों को बाराबंकी या लखनऊ जाने की आवश्यकता नहीं होगी। बदोसराय और आसपास के गांवों के लोगों को अब बेहतर सुविधा अपने ही क्षेत्र में मिलेगी।
उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और युवाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। इस अवसर पर नैय्यर मियां, प्रधान प्रतिनिधि औन मियां, फराज रिज़वी, हैदर रिज़वी, वाहिद काज़मी, फुरकान, अखिलेश सोनी, इमरान नूरी, माती, ऋषिकेश, फरहान अंसारी, असीम श्रीवास्तव, राजकुमार यादव, मनोज यादव, तौफीक खान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
स्थानीय लोगों का मानना है कि “बदोसराय कैफे” क्षेत्र में रोजगार के अवसरों के साथ-साथ सामाजिक मेलजोल और आधुनिक खानपान संस्कृति को भी बढ़ावा देगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...