सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। मधवापुर गांव के एक युवक की इटावा में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। युवक सोनीपत स्थित एक निजी अस्पताल में डियूटी पर घर से वापस जा रहा था। इस घटना से परिवार में गहरा शोक है। मृतक की पहचान करीब 21 वर्षीय गुलशन वर्मा पुत्र शमशेर के रूप में हुई है।यह हादसा शुक्रवार को हुआ, जब गुलशन बाराबंकी से सोनीपत के लिए ट्रेन से यात्रा कर रहा था। जानकारी के अनुसार, ट्रेन के जनरल डिब्बे में अत्यधिक भीड़ थी, जिसके कारण वह गेट के पास बैठा था। संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन से नीचे गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।शुक्रवार रात करीब 12 बजे परिवार को घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही गांव के प्रधान प्रेम चन्द्र वर्मा और गोपी चन्द्र वर्मा ने परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद प्रधान पुत्र आलोक वर्मा, मृतक के चाचा और गांव के कुछ अन्य लोग रात में ही इटावा के लिए रवाना हो गए।परिजन शनिवार सुबह 6 बजे इटावा पहुंचे, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आलोक वर्मा ने बताया कि वे अस्पताल पहुंच गए हैं और आवश्यक लिखा-पढ़ी की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। गुलशन वर्मा सोनीपत के एक निजी नेत्र अस्पताल में कार्यरत था।वह छुट्टी पर अपने घर मधवापुर बाराबंकी आया हुआ था और छुट्टी पूरी होने के बाद शुक्रवार को वापस सोनीपत लौट रहा था। गुलशन अपने परिवार में दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। वह घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था, जिस पर पूरे परिवार का भरण-पोषण निर्भर था।उसका छोटा भाई घर पर रहता है, जबकि माता-पिता मजदूरी और खेती का काम करते हैं। प्रधान गोपीचंद वर्मा ने बताया कि गुलशन वर्मा बहुत ही सीधा-सादा युवक था और उसने हाल ही में काम करना शुरू किया था। घटना की सूचना मिलते ही परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर है।
क्या व्यवस्था की भेंट चढ़ा परिवार का अकेला सहारा? जरनल डब्बा से सफर करना बना मौत का कारण?
RP TV BHARAT
0
Post a Comment