⚡ ब्रेकिंग News

काज़मी एजुकेशनल एंड हेल्थकेयर सोसाइटी द्वारा अग्नि पीड़ित परिवार को राहत सहायता प्रदान


ढेकवा माफी(सिरौली गौसपुर) {बाराबंकी} ग्राम में बीते दिनों हुई दुखद अग्निकांड की घटना से प्रभावित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए काज़मी एजुकेशनल एंड हेल्थकेयर सोसाइटी के प्रबंधक डॉ. रेहान काज़मी स्वयं गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस हादसे में कमलेश पुत्र जसकरन के घर में अचानक आग लग जाने के कारण घर का समस्त सामान, आवश्यक घरेलू वस्तुएं तथा वर्षों की मेहनत से संजोई गई संपत्ति जलकर पूरी तरह राख हो गई, जिससे परिवार गहरे संकट में आ गया।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही डॉ. काज़मी ने ढेकवा माफी ग्राम पहुंचकर पीड़ित परिवार के हालात का विस्तृत जायजा लिया तथा उन्हें तत्काल आवश्यक राहत सामग्री और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। इस अवसर पर उन्होंने परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस कठिन समय में सोसाइटी उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और भविष्य में भी हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
उन्होंने कहा कि मानवता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से प्रेरित होकर संस्था हमेशा जरूरतमंद और पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए तत्पर रहती है। आग की इस घटना से परिवार को जो अपूरणीय क्षति हुई है, उसकी भरपाई तो संभव नहीं है, किंतु संस्था उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने और उन्हें पुनः सामान्य जीवन की ओर लौटाने के लिए निरंतर सहयोग करती रहेगी।
ग्रामवासियों ने इस संवेदनशील पहल के लिए डॉ. काज़मी और संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समय में पहुंचाई गई सहायता पीड़ित परिवार के लिए अत्यंत संबल प्रदान करने वाली है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...