बाराबंकी में अधिवक्ता की हत्या पर उबाल, 48 घंटे में गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

बाराबंकी। जनपद बाराबंकी में अधिवक्ता शुऐब महमूद किदवई(बॉबी) की 13 फरवरी 2026 को असेनी मोड़, बाराबंकी के पास हुई निर्मम हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। जिला बार एसोसिएशन बाराबंकी ने इस घटना को लेकर कड़ी नाराज़गी जताई है।
जिला बार एसोसिएशन की आपातकालीन बैठक के बाद पुलिस प्रशासन को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि 48 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो जनपद के समस्त अधिवक्ता व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला पुलिस प्रशासन की होगी।
बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ है और इस प्रकार की घटनाएं कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती हैं। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर दोषियों को सलाखों के पीछे भेजने की मांग की है।
जनपद के अधिवक्ताओं में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है और आगामी रणनीति को लेकर लगातार बैठकें जारी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...