जैदपुर बाराबंकी। कस्बा जैदपुर मे आज स्व डॉक्टर अब्दुल बाक़ी द्वारा स्थापित व डॉक्टर सैय्यद मोहम्मद सरफराज द्वारा संचालित नईम बारी मेडिकल क्लिनिक का भव्य उद्घाटन जैदपुर विधायक गौरव रावत द्वारा फीता काटकर किया गया।जानकारी के अनुसार कस्बा के मोहल्ला मुख्खिन स्थित आशू मार्केट मे आज नईम बारी मेडिकल क्लिनिक का डॉक्टर सैयद मोहम्मद सरफराज (एमबीबीएस) द्वारा शुभारंभ किया गया।जिसका उद्घाटन जैदपुर विधायक गौरव कुमार रावत द्वारा फीता काटकर किया गया।इस अवसर पर विधायक गौरव रावत ने कहाकि कस्बे मे नईम बारी मेडिकल क्लिनिक के खुल जाने से कस्बा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को अच्छी स्वास्थ सुविधा मिल सकेगी और मरीजो को बेहतर इलाज के लिए शहर नही जाना पड़ेगा।वही डॉक्टर सैयद मोहम्मद सरफराज ने बताया कि यहा पर सामान्य एव मौसमी बीमारियो के साथ ही दीर्घकालिक लम्बी चलने वाली बीमारियो जैसे शुगर,ब्लड प्रेशर,थायरॉइड, अस्थमा,फेफड़ो मे इंफेक्शन, गठिया,नसो की कमजोरी,लीवर,किडनी,एव पेशाब से संबंधी बीमारियो तथा षुरूषो की समस्याए,महिलाओ की समस्याए, बच्चो का इलाज,त्वचा,बाल व एलर्जी की बीमारियो,डे केयर सुविधाएं,सभी प्रकार के आप्रेशन सहित जांच व अन्य सुविधाए उपलब्ध रहेगी।इस अवसर पर मोहम्मद रेहान प्रधान, नजमुद्दीन,मोहम्मद कैफ,हाजी शहबाज,मोहम्मद फरहान बीडीसी,अब्दुल कबीर,मास्टर सलमान बीडीसी, शमशुद्दीन, मास्टर जुनेद,शानू नेता सहित बड़ी संख्या मे लोग मौजूद थे।
नईम बारी मेडिकल क्लिनिक का भव्य उद्घाटन
RP TV BHARAT
0
Post a Comment