⚡ ब्रेकिंग News

नैशनल हाइवे पर लगी आग, डम्पर जल कर राख

जैदपुर बाराबंकी। शहर स्थित पल्हरी के निकट नेशनल हाईवे पर ट्रक मे भीषण आग लग गई।चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।वही हादसे से भारी जाम लग गया।जिसके बाद रूट  डायवर्जन किया गया।जानकारी के अनुसार अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर पल्हरी बाईपास के पास एक चलते ट्रक में मंगलवार करीब 12:30 बजे भीषण आग लग गई।इस घटना से हाईवे पर लंबा जाम लग गया और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 18 टायरों वाला यह डंपर अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रहा था।अचानक उसके इंजन से धुआं निकलने लगा।चालक ने तुरंत ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और कूदकर अपनी जान बचाई।कुछ ही मिनटो मे आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया।आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को डायवर्ट किया।आग लगने के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं,जिससे भीषण जाम की स्थिति बन गई।फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।प्राथमिक आशंका शॉर्ट सर्किट या इंजन में तकनीकी खराबी की जताई जा रही है।गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...