⚡ ब्रेकिंग News

देश की तरक्की, आपसी सौहार्द और वैश्विक शांति की दुआ के साथ संपन्न हुई अलविदा जुमे की नमाज़





अकबरपुर (अम्बेडकरनगर)। रमज़ानुल मुबारक के आख़िरी जुमे पर आज शिया जामा मस्जिद मीरानपुर, अकबरपुर में अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। इस अवसर पर सैकड़ों अकीदतमंदों ने नमाज़ में शिरकत कर मुल्क में अमन-ओ-अमान, तरक्की और भाईचारे के लिए दुआ की।

शिया जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना अकबर अली वायज़ ने नमाज़ की इमामत कराई। नमाज़ के बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि रमज़ान का पाक महीना इंसान को सब्र, भाईचारा और इंसानियत का पैग़ाम देता है। उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द, भाईचारे और समाज में शांति बनाए रखने की अपील की।

इस दौरान मौलाना अकबर अली वाज़ ने देश की तरक्की, आपसी सौहार्द, कौमी एकता और पूरी दुनिया में अमन-ओ-शांति कायम रहने के लिए खास दुआ कराई। नमाज़ के बाद लोगों ने  समाज में प्रेम व भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...