RPTV BHARAT
अम्बेडकरनगर।(बयूरो) हज़रत इमाम अली की शहादत दिवस पर अंजुमन अकबरिया रजि. की ओर से बुधवार को जनपद मुख्यालय पर सुबह 5:30 बजे बड़ा इमामबाड़ा, मीरानपुर से जुलूस-ए-अज़ा निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की और नौहा व मातम के जरिए हज़रत इमाम अली को खिराज-ए-अकीदत पेश की।
जुलूस के आरंभ में मौलाना अकबर अली वायज़ ने मजलिस पढ़ी। अपने संबोधन में उन्होंने हज़रत इमाम अली की सीरत, इंसाफपसंदी और इंसानियत के लिए किए गए उनके महान कार्यों पर प्रकाश डालते हुए लोगों से उनके बताए रास्ते पर चलने की अपील की।
जुलूस बड़ा इमामबाड़ा मीरानपुर से निकलकर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होता हुआ अयोध्या रोड स्थित कर्बला पहुंचा। पूरे रास्ते अकीदतमंद नौहाख्वानी और मातम करते हुए ग़म का इज़हार करते रहे, जिससे माहौल गमगीन रहा।
जुलूस के समापन पर अयोध्या रोड स्थित कर्बला में मौलाना सैयद मोहम्मद अब्बास रिज़वी ने तकरीर की। उन्होंने हज़रत इमाम अली की शहादत के विभिन्न पहलुओं पर रोशनी डालते हुए कहा कि उनकी ज़िंदगी इंसाफ, सब्र और इंसानियत का पैगाम देती है। उन्होंने समाज से हज़रत इमाम अली की शिक्षाओं को अपनाने की अपील की। हज़रत इमाम अली के मसायब सुनकर कई लोगों की आंखें नम हो गईं।
जुलूस में अंजुमन अकबरिया के अध्यक्ष रेहान ज़ैदी, सचिव इम्तियाज हुसैन, अलमदार हुसैन, अरशद,कल्बे आबिद, रेहान अब्बास, यासिर हुसैन, अज्मी, हुसैन अस्करी नकवी, अली अस्करी नकवी, अरबी, आरिफ अनवर, बब्बी समेत अंजुमन के पदाधिकारी, सदस्य तथा क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में सम्पन्न हुआ। कस्बा चौकी इंचार्ज नेहा सिद्धार्थ ने अपने हमराहियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभाली, वहीं ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखी।
إرسال تعليق