⚡ ब्रेकिंग News

पटना NEET छात्रा मौत मामले में विवादित बयान पर पूर्व IPS अमिताभ दास गिरफ्तार एप्सटीन फ़ाइल पर प्रधानमंत्री मोदी का भी मांगा था इस्तेफ़ा

पटना-बिहार (ब्यूरो)NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में विवादित टिप्पणी करने के आरोप में पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, उन्होंने इस संवेदनशील मामले में सोशल मीडिया पर ऐसे बयान और पोस्ट किए, जिन्हें जांच को प्रभावित करने वाला और भ्रामक माना गया।
बताया जा रहा है कि अमिताभ दास ने छात्रा की मौत को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे और कुछ राजनीतिक नामों का उल्लेख करते हुए डीएनए जांच की मांग की थी। इन बयानों के बाद मामला तूल पकड़ गया। पुलिस ने उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की।
सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने उनके पटना स्थित आवास पर छापेमारी भी की और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि सोशल मीडिया पोस्ट और बयानों के पीछे क्या उद्देश्य था और क्या इससे चल रही जांच पर कोई असर पड़ा।
गौरतलब है कि हाल ही में अमिताभ दास ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित तथाकथित ‘एपस्टीन फाइल्स’ मामले का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बर्खास्त करने की मांग संबंधी एक पत्र भी लिखा था, जिसके बाद वे लगातार सुर्खियों में थे।
इधर, NEET छात्रा की मौत का मामला पहले ही संवेदनशील बना हुआ है। प्रारंभिक जांच के बाद इसे गंभीर प्रकृति का मानते हुए उच्चस्तरीय जांच कराई जा रही है। पुलिस ने कहा है कि कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...